इटावा औरैया, जनवरी 7 -- जसवंतनगर। देवीपुरा के रहने वाले 40 वर्षीय रामचंद्र पुत्र रामप्यारे पांच जनवरी को ठेकेदार विजय पाल के साथ ग्राम परसौआ में एक निर्माणाधीन मकान पर लेंटर डालने के लिए मजदूरी पर गया था। ढलाई के दौरान मशीन से गिरने से रामचंद्र बुरी तरह घायल हो गया। जिसको आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पांच बच्चे हैं, पत्नी सुमन सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.