बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। निर्माणाधीन कमरे का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में लोहे का भारी गाटर मजदूर के सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। किरतपुर क्षेत्र में नगीना रोड स्थित ग्राम चिड़ियापुर चांडक तुर्क के सामने एक कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा था। एक कमरे का लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक वह भरभराकर गिर गया। वहां काम कर रहे मजदूर राजेश (45) पुत्र मेहर सिंह निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर, किरतपुर के सिर पर लोहे का गाटर आ गिरा। हादसा से मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है। घटना के तुरंत बाद घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत...