लेंटर की तराई के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत से मचा कोहराम
संभल, अप्रैल 26 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लालसिंह में दर्दनाक हादसे में एलटी लाइन के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर की छत पर लेंटर की तराई कर रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 35 वर्षीय हरिसिंह पुत्र राजाराम शनिवार शाम करीब पांच बजे छत पर लेंटर की तराई करने गया था। बताया गया कि पास से गुजर रही एलटी लाइन की केबिल में कट होने के कारण उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर लेंटर पर भरे पानी में गिर पड़ा।काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन छत पर पहुंचे तो हरिसिंह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बहजोई ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत के बाद पत्नी बंटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.