सहारनपुर, फरवरी 14 -- बीती रात्रि मकान की छत से सीमेंट का बड़ा टुकड़ा टूट कर गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया। कमरे में सो रहे दम्पत्ति ने भागकर अपनी जान बचाई। नगर के मुहल्ला शेखजादगान निवासी शालू पुत्र बलजीत अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक लेंटर का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। जैसे ही सीमेंट के टुकड़े गिरे तो वहां सो रहा शालू घबराकर उठ गया और पत्नी को लेकर बाहर आ गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.