जयपुर, मार्च 13 -- राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार से आसमान में बादल छाने लगे हैं और मौसम विभाग ने शुक्रवार से कई जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है और अगले करीब दो सप्ताह तक गर्मी का असर कुछ कम रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रणाली के सक्रिय रहने से तापमान में गिरावट आएगी ...