लू से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय : डॉ. अमरेन्द्र
गोरखपुर, मई 23 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला के अधीक्षक डॉ. अमरेन्द्र ठाकुर ने लोगों से सतर्क रहने और शासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तापमान अत्यधिक बढ़ जाने के कारण लू लगने की संभावना काफी बढ़ गई है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस लिए जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें। डॉ. अमरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें। क्योंकि दोपहर के समय तापमान अधिक खतरनाक स्तर पर पहुंच जा रहा है। यह भी पढ़ें- हीट वेव का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज इस दौरान घर से बाहर निकलते समय लोग पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। सिर पर गमछा, टोपी या कपड़ा अवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.