जौनपुर, अप्रैल 26 -- जौनपुर, संवाददाता। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में हीटवेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया है, लेकिन यहां की खिड़कियों में लगी कांच टूटी पड़ी है। इस वजह से एसी की कूलिंग कम होने की संभावना है। हालांकि अफसरों का दावा है कि इसे एक-दो दिन में ही ठीक करा दिया जाएगा। लू लगने पर उपचार के लिए बनाए गए 20 बेड के विशेष वार्ड की 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल की। पता चला कि वार्ड की खिड़कियां टूटी हुई हैं। ऐसे में वार्ड को ठंडा रखने के लिए लगायी गई एसी का प्रभाव कम हो रहा है। यह भी पढ़ें- बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें वहीं जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी लू लगने वाले मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। चिकित्सक डॉ. अशोक यादव ने लोगों को ल...