लू से बचाव पर जागरूकता में बेहतर प्रस्तुति पर शिक्षक परमानन्द साह सम्मानित
छपरा, मई 29 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा सारथी ई-पत्रिका की ओर से पूर्व में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत "लू से बचाव" विषय पर उत्कृष्ट शैक्षिक छायाचित्र प्रस्तुति देने के लिए सोनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महीसाइडिंग के शिक्षक परमानन्द साह को शुक्रवार को स्कूल में "शिक्षा प्रतिभा सम्मान" से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने के बाद शिक्षक परमानन्द साह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय में बच्चों और समाज के बीच मिलने वाला सम्मान किसी भी बड़े मंच से अधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा व जागरूकता से जुड़े कार्यों को और बेहतर ढंग से करने की प्रेरणा मिली है।
पत्रिका का उद्देश्य शिक्षा सारथी ई-पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.