भागलपुर, अप्रैल 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय रामजानीपुर में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में लू से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि बढ़ते तापमान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। छात्रों को बताया गया कि तेज धूप और गर्म हवा के संपर्क में अधिक समय रहने से चक्कर, सिरदर्द, कमजोरी व बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बचाव के लिए दोपहर में बाहर न निकलने, सिर ढककर रहने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा नींबू पानी, छाछ, फल, खीरा व तरबूज का सेवन करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज में बच्चों को दी गई लू से बचाव की जानकारी यह भी पढ़ें- सुरक्षित शनिवार पर लू से बचाव की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- बच्चों को लू से बचाव की दी गयी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.