मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। लू से बचाव के लिए जिले में चलंत मेडिकल टीम का गठन किया जाएगा। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एकेएमसीएच अधीक्षक, सदर अस्पताल के अधीक्षक व प्रबंधक के साथ सभी पीएचसी-सीएचसी व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी को इसका निर्देश दिया है। साथ ही गर्मी के मरीजों के बचाने से संबंधित एसओपी भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आगामी दिनों में गर्मी के बढ़ने की आशंका है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते शरीर की नमी को खो रह इसको देखते हुए तैयारी करने को कहा गया है।मालूम हो कि शुक्रवार को डीडीसी की अध्यक्षता में गर्मी से ब...