लू से बचाव को छात्र-छात्राओं को बताए उपाय
गोंडा, अप्रैल 28 -- रुपईडीह। राम कुमारी इण्टर कॉलेज आर्यनगर में राधे फाउंडेशन के बैनर चले मंगलवार को हीट वेव जागरूकता एवं सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षक रजनीकांत तिवारी ने छात्र-छात्राओं को लू से बचाव के उपाय, शरीर में पानी की कमी से बचने, धूप में बाहर निकलते समय बरती जाने वाली सावधानियां बताई। इसमें डा संजय शुक्ला ,श्रवण दूबे , विनय श्रीवास्तव, मानस आदि रहे। पीड़ित व्यक्ति को तत्काल राहत पहुंचाने के तरीके बताते हुए बेसिक लाइफ सपोर्ट की महत्वपूर्ण जानकारी देकर आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता प्रदान करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.