गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। हीट वेव से बचाव के लिए सोमवार को जागरूकता अभियान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। जागरूकता कार्यक्रम सरदार भगत सिंह की मूर्ति के समीप बेतियाहाता चौराहा चलाया गया। इस अभियान में चौराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को, राहगीरों को पेयजल एवं हीट वेव जागरूकता हैंडबिल वितरित किया गया। सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान में सभी को लू में बचाव का उपाय करके ही बाहर निकलना चाहिए। कार्यक्रम में विशाल जयसवाल, ज्ञानेंद्र ओझा, पुष्पराज दूबे, पंकज पाण्डेय, विवेक जायसवाल, अनन्त कुमार त्रिपाठी, आदित्य निगम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लू-प्रकोप का अलर्ट, भीषण गर्मी दिखाएगी तेवर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...