चंदौली, अप्रैल 21 -- चंदौली। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लू से बचाव के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। नियमित रूप से पानी, छाछ, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना आवश्यक है। राजकीय महिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ एसके चतुर्वेदी ने बताया कि खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हल्का और ताजा भोजन करना चाहिए। जिससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। बाहर निकलते समय सिर को ढकना, धूप से बचाव के लिए छाता या कपड़े का उपयोग करना बेहद जरूरी है। बताया कि यदि बहुत जरूरी न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। यह भी पढ़ें- हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी खाली पेट बाहर न जाएं और शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि वे लू की चपेट में ...