हरदोई, मई 8 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने अहिरोरी स्थित अस्थायी गौआश्रय स्थल नयागांव मुबारकपुर एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित पोषाहार उत्पादन इकाई का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौआश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंशों को उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, भूसे एवं पेयजल व्यवस्था का परीक्षण किया। व्यवस्थाओं को संतोषजनक बनाए रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए गोवंशों के संरक्षण के लिए पर्याप्त शेड, छायादार स्थान, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी अहिरोरी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए, ताकि गोवंशों को किसी प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.