लू से बचने के लिए ओआरएस पिलाकर लोगों को किया
गढ़वा, अप्रैल 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेशानुसार गुरुवार को मेराल प्रखंड के पिंडरा गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, उदय कुशवाहा, यशवंत कुमार मिश्रा के द्वारा अभियान चलाया गया। उस दौरान लोगों को बतलाया गया कि अभी प्रचंड लू चल रहा है। शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है। समाजसेवी डॉक्टर पतंजलि ने भी लोगों को यह सलाह दी कि सभी को नींबू पानी या ओआरएस का घोल पीना चाहिए, ताकि आपका शरीर और जीवन सुरक्षित रहे। साथ ही प्रयास करें कि ज्यादा धूप में नहीं चलें। लू से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.