पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अप्रैल माह में गर्मी लोगों को सताने लगेगी। हीट वैब की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के साथ खराब चापाकलों की मरम्मती के अलावा शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पियाऊ की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। पूर्णिया के सभी अस्पतालों में कम से कम दो बेड सुरक्षित रखने के लिए भी कहा गया है। मनरेगा श्रमिम गर्मी में सुबह 6:00 से 11:00 तथा अपराह्न 3:30 से 6:30 बजे तक काम करेंगे। विद्यालयों का संचालन सुबह की पाली में होगा। आवश्यकता पड़ने पर गर्मी की छुट्टियां भी पहले कर दी जायेगी।​पूर्णिया जिले में ग्रीष्म ऋतु में गर्मी एवं लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के आमजनों को लू ...