लू से जूझ रहे हिमाचल में बरसी राहत, कई जगह गिरे ओले; 10 जिलों में अंधड़-बारिश की चेतावनी
शिमला, मई 29 -- नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी शिमला व कुफरी में शाम के समय गरज व आंधी के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई, जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया। मंडी जिला के करसोग में हुई भारी ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों व फसलों को भारी नुकसान हुआ। बादलों के बरसने से प्रदेश के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।महीने के आखिरी दो दिन खराब रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 30 मई को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के बाकी 10 जिलों में अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.