लू व गर्म हवाओं से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपील, सावधानी ही सुरक्षा
बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी एवं लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आमजनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग ने कहा है कि तेज धूप और गर्म हवाओं का शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधानियां अपनाकर हीट स्ट्रोक और लू से बचा जा सकता है। जारी अपील में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए तथा घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढ़ककर निकलना चाहिए। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहनने, धूप का चश्मा उपयोग करने, तौलिया या गमछा रखने तथा जूते-चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी और हीटवेव से बचाव को स्कूलों में विशेष इंतजाम, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी ओआरएस घोल के उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.