गया, अप्रैल 23 -- लू और एई-जेईएस मरीजों के लिए आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर अलग वार्ड बनाया गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि वार्ड में इलाज की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्स की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीज आते ही तत्काल उपचार शुरू हो सके। अस्पताल में आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि आशा व एएनएम को लू और एई-जेईएस के प्रति लोगों को जागरूक करने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। स्वास्थ्यकर्मी गांव-टोले में जाकर लोगों को बचाव और लक्षणों की जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- लू से बचाव को हिट वेव व एईएस-जेई के विशेष वार्ड बनाए गए किसी में लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी जा रही है। पूर्व चिकित्...