लू लगने जैसे लगें लक्षण तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। जिले में तेज गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे ने शुक्रवार को जनमानस के लिए एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि लू के लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराएं और लापरवाही न करें। सीएमओ ने बताया कि हीट स्ट्रोक के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर पसीना बंद होना, त्वचा शुष्क होना, तेज नाड़ी चलना, घबराहट, भ्रम की स्थिति, बेहोशी तथा गंभीर दशा में कोमा तक शामिल हैं। ऐसे मरीज को तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- हीट वेव को लेकर लोगों को जागरूक करेगा आईएमए उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग, किसान, श्रमिक, गंभीर बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.