मेरठ, मई 4 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में इस हफ्ते मौसम का मिजाज आंधी, बारिश और बादलों वाला रहेगा। पूरे क्षेत्र में लू गायब रहेगी। दिन में बादल और हल्की से मध्यम हवाएं चल सकती हैं। सुबह और देर शाम प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते आंधी-बारिश से गर्मी से राहत मिलती रहेगी। रात के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 33.5 एवं 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार के सापेक्ष दिन में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- मौसम: उत्तर भारत में आंधी-बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, कई राज्यों में अलर्ट उत्तर भारत में मौसमी गतिविधियां मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.