बुलंदशहर, मई 18 -- गर्मी को देखते हुए लू का अलर्ट किया गया है। आगामी दिनों में तपिश का असर बढ़ेगा। गर्मी में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव के तल्ख तेवरों के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 22 मई तक जनपद में हीट वेव (लू) चलनें की संभावना है। जनपद में हीटवेव (लू) असामान्य रूप से उच्चतम तापमान की अवधि है, जब तापमान सामान्य तापमान से अधिक दर्ज किया जाता है। आगामी दिनां में जनपद में परिस्थितियां हीटवेव (लू) के अनुकूल बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उच्च आद्रता तथा वायु मंडलीय परिस्थितियों के कारण उच्च तापमान लोगो को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐंठन की शिकायत आती है और कभी-कभी इसके कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। शहर...