महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लू की असर शुरू होते ही स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट हो गया है। लू पीड़ितों को त्वरित व बेहतर इलाज देने के लिए जिला अस्पताल से लेकर हर सीएचसी पर हीटवे वार्ड संचालित किया गया है। एसीयुक्त वार्ड में पर्याप्त मात्रा में दवा व इंजेक्शन स्काट करने के साथ ही डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।दो दिन से लू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर से लेकर शाम चार बजे तक लू चल रही हैं। इस दौरान बाहर निकलने पर लू लगने की आशंका अधिक हो गई है। इस बीमारी से पीड़ितों को त्वरित व बेहतर इलाज देने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने सभी यानी 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार-चार बेड और जिला अस्पताल में छह बेड का हीटवे वार्ड संचालित किया है। यह भी पढ़ें- डाक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूट...