लू पीड़ितों के लिए बनाया वार्ड
गंगापार, मई 19 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा दस्त से पीड़ित मरीजों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।वार्डों में कूलर, पंखा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि मरीजों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में एक फ्रीजर वाटर कूलर भी लगाया गया है, जो वर्तमान में सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- संभावित लू व गर्मी को देखते हुए अलर्ट, की गई तैयारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.