फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- - दोपहर के समय कर्फ्यू जैसा माहौल फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में भीषण गर्मी के साथ अब लू ने भी जिलेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की ओर से पहले ही लू चलने की आशंका जताई गई थी, जो सोमवार को हकीकत बनती नजर आई। दोपहर 12 बजे के बाद से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घर और कार्यालयों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा।कार्यदिवस का पहला दिन होने के बावजूद शहर की सड़कों और प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली। यह भी पढ़ें- तल्ख हुए धूप के तेवर, बढ़ा स्ट्रोक का खतरा दोपहर के समय तो हालात ऐसे रहे मानो कर्फ्यू जैसा माहौल हो। केवल जरूरी काम होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.