कानपुर, अप्रैल 22 -- सूरज की बढ़ती तपिश से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में लू और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसके लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मरीजों के लिए 70 बेड भी तैयार कर लिये गए हैं। हीट स्ट्रोक के ज्यादा मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से शहर के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सतर्कता के तौर पर एलएलआर अस्पताल में बच्चों के लिए 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। जहां पर लू और डायरिया की चपेट में आए बच्चों का इलाज किया जाएगा। इसी प्रकार उर्सला 30 और कांशीराम चिकित्सालय में 20 बेड गर्मी की चपेट में आए मरीजों के लिए सुरक्षित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त टीम के साथ जरूरी दवाएं 24 घंटे...