मुंगेर, अप्रैल 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अप्रैल माह की बढ़ती प्रचंड गर्मी का असर अब प्रशिक्षण ले रहे पुलिसकर्मियों पर भी दिखने लगा है। जमालपुर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी-9) में प्रशिक्षण ले रही कई महिला सिपाही भीषण गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ गईं, जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बुधवार को कुल 8 महिला सिपाही इलाज के लिए पीएचसी पहुंचीं, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 6 सिपाहियों का उपचार किया गया था। सभी में तेज गर्मी और लू के प्रभाव के कारण कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी शिकायतें पाई गईं। मौके पर पीएचसी जमालपुर के चिकित्सक डॉ. कनवर ने बताया कि जांच के दौरान अधिकतर महिला सिपाहियों में पानी, नमक और चीनी की कमी पाई गई, जो भीषण गर्मी में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन...