देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी एवं संभावित लू (हीट वेव) के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि हीट वेव एवं अग्निकांड की घटनाओं से जनहानि को रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्ययोजना लागू करें।उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद, तहसील, विकास खंड एवं नगर निकाय स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए जिम्मेदारियां तय की हैं। जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), स्वास्थ्य विभाग के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी, विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी तथा नगर निकाय स्तर पर अधिशासी अधिकारियों को नोडल बनाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.