लू के शिकंजे में तराई, राहत के आसार नहीं
सिद्धार्थ, जून 9 -- सिद्धार्थनगर। तराई के आंगन में जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिनभर चल रही लू और आसमान से बरसती आग ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया। तेज धूप और गर्म हवा से लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर दिखाई देने लगे हैं। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी का असर सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। रात में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उमस और गर्मी से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। लगातार बढ़ते तापमान ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10 जून तक मौसम शुष्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.