नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा संकेतों के मुताबिक इस सप्ताह राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने वाला है, जबकि 12 से अधिक शहरों में पारा पहले ही 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा चुका है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आमजन के साथ-साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में गर्म हवाओं (लू) का असर साफ नजर आने लगा है। दिन के समय तेज धूप और सूखी हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।इन शहरों में बढ़ा पारा राजस्थान के कई शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, बाड़मेर, कोटा, अजमेर, अलवर, सीकर, झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.