लू के मरीजों की सूचना पर रैपिड रेस्पांस टीम होगी एक्टिव
बागपत, मई 27 -- बागपत। आगामी दिनों में मौसम विभाग द्वारा तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर सरकार सतर्क है। मई माह में तापमान में एकदम उछाल आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है। हीट वेव (लू) से लड़ने को चिकित्सकों, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टाफ और आशाओं को पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिले में ब्लॉक स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए कोल्ड कक्ष, ओआरएस व आईवी फ्लूड आदि का पर्याप्त स्टॉक करा दिया गया है। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बताया कि जून माह को हीट वेव (लू) के प्रकोप का माना गया है। लू के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों व स्टाफ को ऐसे मरीजों के लिए तैयार कर दिया है, जिन्हें लू लगने या गर्म हवाओं की चपेट में आने पर चिकित्सा की जरूरत होगी। जिसमें चिकित्सकों, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, पैराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.