फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अप्रैल महीने में गर्मी अब कमाल करने लगी है। सूर्यदेव ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। शनिवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं से दोपहर में सड़कें सूनसान नजर आयीं। लू के थपेड़ों से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुये। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो गयी कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों में चहल पहल कम होने लगी। दोपहर 11 बजे से 4 बजे के बीच लोहाई रोड, नेहरू रोड, घुमना, किराना बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में रोजाना की तरह भीड़ नहीं थी। यह भी पढ़ें- कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी जरूरी काम से निकले लोग गमछा, टोपी और छाता लेकर ही बाहर दिखे। कई स्थानों पर गन्ने के जूस की दुकानों पर भी लोग जुटे दिखायी पड़े तो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.