लू के थपेड़ों से झुलसे लोग, हीटवेव से राहत नहीं
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। नौतपा में सूर्य की तपिश संग भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे। लू के थपेड़ों से लोगों के शरीर झुलस जा रहे हैं। हीट वेव के चलते राहत नहीं मिल रही है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक चल रही थी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 28 मई से तेज हवाएं और गरज चमक के साथ बारिश होगी। सुबह से तेज धूप और लू के चलने का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर में तीव्रतम स्थिति पर पहुंच गई। तेज धूप के साथ चल रही लू के थपेड़े से लोगों के शरीर झुलस जा रहे थे। जिससे दोपहर बाद लोगों के घरों में दुबक जाने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। लू की गति 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। लू के साथ उड़ रही धूल से राहगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.