फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अप्रैल माह की गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ रही है। दोपहर में कफ्र्यू जैसा सन्नाटा दिख रहा है। अप्रैल में ही मई जून का अहसास हो रहा है और पारा भी 42 के पार पहुंच गया है। सूरज के कहर से बेबस इंसान छांव ढूंढ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से जनपद में जिस तरह से गर्मी का कहर बरप रहा है उससे हर किसी का सुकून छिन गया है। लू और भी अधिक बेचैनी बढ़ा रही है। दोपहर में घर से निकलने की लोगों की हिम्मत नहीं हो रही है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जिस तरह से भीषण गर्मी का कहर बरप रहा है उससे हर कोई ब्याकुल हो रहा है। यह भी पढ़ें- लू ने छीनी बाजारों की रौनक, गरीब तबके पर गर्मी की दोहरी मार सोमवार को ही अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से काफी अधिक है। सुबह 9 बजे से ही सूरज आग उगलने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.