आगरा, अप्रैल 22 -- जनपद में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार होते ही भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय तो जैसे आसमान से आग सी बरसती महसूस हो रही है। सूरज के तल्ख तेवर बदन को झुलसा रहा है। गर्मी की वजह से लोगों का हलक सूख रहा है। पशु, पक्षी व बंदर बेचारे पानी की तलाश व पेड़ों की छांव उनका सहारा बन रही है। बुधवार को दोपहर में दो बजे तक बाद आसमान से आग सी बरसने के एहसास बीच हवा के गर्म थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे थे। शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर बाइक सवार नदारद दिखे। यह भी पढ़ें- आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना धूप से बचने के लिए लोग घरों के अंदर ही बैठे रहे। भीषण गर्मी का आलम यह है कि शाम व रात में भी लोगों को गर्मी की वजह से बेचैनी सी होने लग जाती है। शरीर में पानी की कम...