गौरीगंज, अप्रैल 26 -- अमेठी। संवाददाता जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात यह रहे कि सुबह 8 बजे के बाद ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया।दिनभर चलने वाली तेज पछुआ हवा ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह ढककर और सिर पर कपड़ा रखकर चलते नजर आए। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ काफी कम रही और दुकानें सूनी दिखाई दीं। आसमान में दिनभर बादल आते-जाते रहे। लेकिन इसस...