बागपत, मई 18 -- बागपत। दिन निकलते ही सूरज के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। रविवार को सूरज की तपिश और लू के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने बेहाल कर दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। पिछले कुछ दिनों में बारिश होने और बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह भी सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर 12 बजे पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा तो हर कोई परेशान दिखाई दिया। गांव देहात से जरूरी काम से आए कई लोग तो गर्मी से बचने के लिए पेड़ की छांव तलाशते नजर आए। 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली लू ने हर किसी को बेहाल किए रखा। आलम यह रहा कि दोपहर के ...