अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को राहत देने की शुरुआत की है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी कोल्ड रूम की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इन केंद्रों पर 3 से 5 बेड वाले विशेष कमरे तैयार किए गए हैं, जहां पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर की मदद से तापमान नियंत्रित रखा जाएगा, ताकि लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत राहत मिल सके। लखनऊ मुख्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि जैसे ही कोई मरीज हीट वेव या लू के लक्षणों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता है, उसे प्राथमिक उपचार देने के साथ ही सीधे कोल्ड रूम में भर्ती किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर बनाए कोल्ड रूम डॉक्टरों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.