जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में दिनोदिन तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को दिनभर लोग लू के थपेड़े झेलने को विवश रहे। दिन का अधिकतम ताममान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे। दस बजे के बाद लोग घर से निकलने से कतराने लगे। दोपहर तक बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगमी दिनों में गर्मी और कहर बरपाएगी। दोपहर से पूर्व ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। शाम चार बजे तक लोग घरों में दुबके पड़े रहे। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान भीषण गर्मी के बावजूद अभी शहर में कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.