लू की लहर चलने का यलो अलर्ट जारी, बरतें एहतियात
मुरादाबाद, मई 16 -- पिछले दिनों आई आंधी-बारिश का असर खत्म होने के बाद चिलचिलाती धूप के साथ ही हवा में बढ़ी गर्माहट ने लोगों को लू का दौर फिर से शुरू हो जाने का एहसास करा दिया। शनिवार को धूप के तेवर तीखे होने और हवा में तपिश का एहसास बढ़ने के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी में आज रविवार और कल सोमवार को लू की लहर चलने का अनुमान जाहिर किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक हवा में गर्माहट बढ़ने के साथ ही दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों के लिए लू की लहर का यलो अलर्ट जारी हुआ है जबकि, इसके अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग की तरफ से लू की लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है यानि मंगलवार और बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.