भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तपती गर्मी के साथ हीटवेव चलने से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। सुबह नौ बजने के बाद से सूरज के ताप से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। वहीं लू की चपेट में आने से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर आमजन के अलावा पशु- पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। जंगलों में वन्य जीव पानी के लिए तरस जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 42 पर नगरीय इलाकों में भी पशु-पक्षी दिनभर पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक आसमान से बरस रही आग से जनजीवन अस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.