नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को राजधानी जयपुर समेत अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 24 अप्रैल से राज्य में हीटवेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में लू के तेज थपेड़े महसूस किए जाएंगे। श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।कई जिलों में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम साफ रहा, जिससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। ...