बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में ही बलरामपुर भीषण गर्मी की गिरफ्त में आ गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि खुले इलाकों और पक्की सड़कों पर इसका असर 44 से 45 डिग्री जैसा महसूस हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी व लू जैसे हालात बने रहने की चेतावनी दी है। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। जो दस बजते बजते अपने प्रचंड रूप को धारण कर लेता है। बदन झुलसा देने वाली धूप और उस पर चलने वाली लू के चलते लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझते। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री पारा पहुंचने से गर्म हवाओं ने जनजीवन किया अस्त व्यस्त वहीं भीषण गर्मी की चपेट में आने से जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी खासा इजाफा देखने को मि...