लू की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
महोबा, मई 19 -- खरेला, संवाददाता। लू की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। खन्ना थाना के तमोरा गांव निवासी 72 वर्षीय भोजा अहिरवार पिछले चार साल से खरेला थाना के गांव बराएं में बेटी के यहां रहता था। सोमवार को बुजुर्ग रिश्तेदारी में गया था जहां से वापस लौटते समय लू की चपेट में आ गया और सड़क किनारे गिर गया। चरवाहों ने जब सड़क किनारे बुजुर्ग को पड़ा देखा तो सूचना दी। सूचना पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान होरीलाल का कहना है कि राजस्व विभाग को सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान यह भी पढ़ें- रिश्तेदारी में गए युवक की मौत, हीट वेव की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.