गंगापार, मई 26 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। इन दिनों भीषण गर्मी, भयंकर लू और हीट वेव के चलते सीएचसी सैदाबाद पर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के मद्देनजर सीएचसी में लू से प्रभावित मरीजों के लिए एक विशेष ''हीट कूलिंग वार्ड'' की शुरुआत की गई है। इस वातानुकूलित वार्ड में मरीजों को आधुनिक सुविधाओं और आवश्यक दवाओं के साथ त्वरित उपचार प्रदान किया जा रहा है।बढ़ती गर्मी के चलते मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। दस्त, पेट दर्द, बुखार और डायरिया के लक्षणों वाले मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। प्रभारी डॉ सौरभ सिंह रावत ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की चपेट में मथुरा, अलर्ट जारी दोपहर में बाहर ना निकले। तरल पदार्थ का सेवन लगातार करते रहे। प्रभारी ने बताया क...