औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- डीएम ने बैठक में दिए निर्देश, अस्पताल में प्याउ का होगा निर्माण जलसंकट वाले क्षेत्रों में डीप बोरिंग कराने का निर्देश फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 35 कैप्शन- आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आपदा प्रबंधन विभाग के तहत ग्रीष्मकालीन तैयारी के क्रम में संभावित लू एवं भीषण गर्मी से बचाव को लेकर औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित आपदा जैसे लू, सूखा, अग्निकांड एवं पेयजल संकट से निपटने हेतु विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि पेयजल संकट एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। टैंकर, वाटर एटीएम एवं प्याउ के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित...