लू और प्रचंड गर्मी से तपा जिला, 45 डिग्री रहा तापमान
बांदा, जून 9 -- बांदा। जनपद में 45 डिग्री तापमान व लू के थपेड़ों के बीच जिला फिर तप उठा। रात में भी 30 डिग्री तापमान व बिजली कटौती से लोगों की नींद गायब रही। कमासिन ब्लाक में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शाम को तेज हवा चली और बादल छाए, जिससे गर्मी से लोगों को क्षणिक राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार व गुरुवार को बूंदाबादी व बदली के साथ तेज हवा चलने का पूर्वानुमान बताया है। मंगलवार को पूरा जिला फिर प्रचंड गर्मी और लू से तपता रहा। सुबह दस बजे के बाद लू और चिलचिलाती धूप से सार्वजनिक स्थलों, बाजार व सड़कों पर वीरानगी नजर आई। शाम पांच बजे के बाद तेज हवा चलने व बादल छाने से गर्मी से काफी राहत मिली। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि जनपद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.