कानपुर, जून 9 -- कानपुर। तेज लू और धूप से शहर दिन भर तपता रहा। हीट वेव ने लोगों को तपिश भरी गर्मी से बेहाल कर कर दिया। अधिकतम तापमान इस सीजन (जून) पहली बार 44 डिग्री पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ के गुरुवार को दस्तक देने से पूरे प्रदेश का मौसम 14 जून तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को हीट वेव का यलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 14 तक आंधी-पानी का अलर्ट रहेगा। उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलीं तो नमी का प्रतिशत गिर गया। शुष्क मौसम के चलते उमस से तो राहत मिली लेकिन तपिश ने चेहरों को लाल कर दिया। सुबह से तेज धूप खिली और धीरे-धीरे इसकी तेजी बढ़ती गई। चकाचौंध रोशनी वाली धूप से लोग आंखें भी नहीं खोल पा रहे थे। यूवी इंडेक्स भी बढ़ गया। यह भी 11 के पार चला गया。 यह भी पढ़ें- बिहार की दहलीज पर पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी खुशखबरी; इन राज्यों में अगले 5 दि...