श्रावस्ती, मई 23 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। यहां तक कि पेड़ों की छांव के नीचे भी लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण राहत नहीं मिली। ऐसे में गर्मी जनित बीमारियां भी बढ़ रही हैं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं घरों में रहने पर भी गर्मी खूब सताती है। घरों में चलने वाले पंखे गर्म हवा देते हैं। यह दौर सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है और शाम पांच बजे तक बना रहता है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद से घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाहर निकलने पर त्वचा झुलसाने वाली धूप परेशान कर रही थी। वहीं गर्मी हवा भी परेशान कर रही थी। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें सूनी हो जाती हैं। जरूरी होने पर जो लोग नि...