लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- जिले में शनिवार को भी भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। दिन भर तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस और लू के कारण यह 43 डिग्री जैसा महसूस हुआ। ऐसे में लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। शहर की सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग बाहर निकले भी, वे सिर पर गमछा या रुमाल डालकर खुद को धूप से बचाते दिखे। बाजारों में भी दिन के समय रौनक कम रही, जबकि शाम ढलते ही थोड़ी चहल-पहल लौट आई। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पास गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का जूस, ठंडा पानी और अन्य पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। जगह-जगह लोग पेड़ों की छांव में बैठकर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.